Hindi Department

Department of Hindi

img

About the Department


हिंदी विभाग की स्थापना सन् 1970 ई. में हुई थी। शुरू में यहाँ स्नातक तक की पढ़ाई होती थी। फिर परास्नातक तक की शिक्षा दी जाने लगी। यह विभाग महाविद्यालय का एक अति महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग में प्रो. सदानंद गुर्दा, प्रो. सियाराम तिवारी, प्रो. इनामुल हक़ प्रभुत विद्वानों ने अपनी सेवा दी है। वर्तमान में इस विभाग में केवल एक प्राध्यापक डॉ. इबरार खान कार्यरत हैं। वही इस विभाग के अध्यक्ष भी हैं।

Our Mission & Vision

  • हिंदी विभाग अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। यही वजह है कि यहाँ विद्यार्थी आकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। विभाग आगे भविष्य में एक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, कुछ प्रमुख विषयों पर विशेष व्याख्यान तथा एक पत्रिका भी प्रकाशित करने के लिए प्रयासरत है। हिंदी विभाग, मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज गया का एक महत्वपूर्ण विभाग है। यह विभाग अपनी अकादमिक गतिविधियों के लिए कॉलेज में ही नहीं पूरे गया शहर में चर्चा के केंद्र में रहता है। यह विभाग अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई का एक अच्छा माहौल मुहैया कराता है। इस विभाग में विशेष व्याख्यान सहित विभिन्न कार्यक्रम बराबर होते रहते हैं। जिससे विद्यार्थियों को सीखने-समझने का अच्छा मौका मिलता है। वर्तमान में इस विभाग में स्नातक और परास्रातक की शिक्षा प्रदान की जा रही है। विभाग समय-समय पर अकादमिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत रहता है